श्यामपुर। क्षेत्र में पुलिस ने चरस की तस्करी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शाहनवाज निवासी ग्राम श्यामपुर के कब्जे से 83.36 ग्राम चरस बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया। थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। तभी ध्रुव चैरिटेबल अस्पताल से श्यामपुर जाने वाले रास्ते से एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना शाहनवाज बताया।