- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, डिजिटल तराजू, मोबाइल भी बरामद
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में स्मैक के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 12.57 ग्राम स्मैक, डिजिटल तराजू और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात पुलिस टीम दूधियाबंध रोड पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गीता कुटीर आश्रम की ओर से पैदल आ रहा एक युवक पर संदेह होने पर पुलिस ने उसे पकडा। तलाशी के दौरान उसने जेब से स्मैक बरामद हुई। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू पाल निवासी वैदिक नगर-3, रायवाला, जनपद देहरादून बताया। उसने स्वीकार किया कि वह स्मैक दूधियाबंध क्षेत्र के एक व्यक्ति से लाया था। आरोपी पहले चार बार एनडीपीएस मामलों में जेल जा चुका है। शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।