बहादराबाद। पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि रविवार की रात पतंजलि फ्लाईओवर, शान्तरशाह से गैंगस्टर इकरार निवासी मरगूबपुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी संरक्षित पशु कटान जैसे गंभीर अपराध में शामिल था और उसके खिलाफ कोतवाली में कई प्राथमिकी दर्ज है। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया।