श्यामपुर। थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात ग्राम आर्यनगर रसूलपुर पोल्ट्री फार्म के पास से आरोपी संदीप कुमार निवासी बड़ा रसूलपुर मिठीबेरी लालंढाग थाना श्यामपुर को पकड़ा गया। उसके पास से 52 टेट्रा पैक देसी शराब के बरामद किए गए हैं।