रविवार को बहादराबाद क्षेत्र में दौलतपुर गांव के पास गंगनहर किनारे दो नवनिर्मित घाटों पर सौंदर्यीकरण अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय सनातनी संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुबह 7 से 9 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाकर घाटों की साफ-सफाई और शुद्धिकरण किया। इसके बाद घाटों के आसपास पौधारोपण किया गया। इसके साथ ही तुलसी और विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे भी रोपे गए। संगठन के संस्थापक आचार्य प्राणनाथ ने बताया कि संगठन का लक्ष्य गोमुख से लेकर गंगासागर तक उन सभी स्थलों पर जहां मां गंगा की पूजा और आरती होती है वहां महाराजा भगीरथ की प्रतिमाएं स्थापित करना है। इससे उन्हें उनके योगदान के अनुरूप सम्मान मिल सकेगा। इस मौके पर डॉ. अरविंद सैनी, गौरव श्रीवास्तव, अनुज सैनी, कुलवीर चौधरी, राकेश कश्यप, पवन शर्मा, अनुज धीमान, शुभम, संदीप चौधरी, अनुज चौधरी, शिवांश चौधरी, प्रियांश सैनी, अपूर्वा सैनी मौजूद रहे।