फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अश्वमेध महायज्ञ की यज्ञशाला का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
Iशांतिकुंज के आचार्यों ने कराया वैदिक कर्मकांडI
विज्ञापन


अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से नवी मुंबई के खारघर में 21 से 25 फरवरी तक होने वाले अश्वमेध महायज्ञ के लिए वैदिक पद्धति से प्रारंभिक कुंड का प्राकट्यीकरण के साथ अश्वमेध महायज्ञ की यज्ञशाला का निर्माण शुरू हो गया। महायज्ञ में 1008 कुंड होंगे।

प्रत्येक कुंड में 10 व्यक्ति एक साथ हवन करेंगे। अश्वमेध महायज्ञ स्थल कुल 240 एकड़ में है। सनातन संस्कृति के उत्थान एवं राष्ट्र के नवोन्मेष के लिए होने वाले इस महायज्ञ के लिए मुंबई के साथ ही देश विदेश के गायत्री परिजन तीन साल से साधना एवं तैयारी में जुटे हैं। अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुख डॉ. प्रणव पंड्या और शैलदीदी के निर्देशन, डॉ. चिन्मय पंड्या के मार्गदर्शन में यज्ञ संचालन होगा। महायज्ञ में सभी जाति, संप्रदायों के लिए प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




महायज्ञ में माता भगवती देवी भोजनालय के नाम से चार भोजनालय संचालित होंगे। इस मौके पर मुंबई अश्वमेध महायज्ञ के समन्वयक मनुभाई, शरद पारधी, परमांद द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें