पथरी। एकड़ रेलवे स्टेशन के पास एक बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
इंस्पेक्टर पथरी रमेश तनवार ने बताया कि एकड़ रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति के शव की रेलवे ट्रैक पर होने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की। लेकिन पहचान नहीं हो पाई। मृतक की उम्र करीब 62 वर्ष है।