फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: वृद्धावस्था और दिव्यांगों को नहीं मिली पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। क्षेत्र में इस माह वृद्धावस्था एवं दिव्यांग लाभार्थियों को पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है। लाभार्थियों को पेंशन आने का बेसब्री से इंतजार है। वे पेंशन के लिए बैंक और डाकघर के चक्कर काट रहे हैं। सीता राम, मुन्नी देवी, प्रकाश, शिक्षा देवी, अतरी, गोमी, फुल्लो, महेंद्र का कहना है कि क्षेत्र में हजारों की संख्या में पेंशनधारक हैं। कई लोग पेंशन पर ही निर्भर हैं, लेकिन फरवरी के बाद से अभी तक पेंशन का भुगतान नहीं किया गया है। लोग पेंशन के लिए बैंक और डाकघर पहुंच रहे हैं, लेकिन खाली लौटना पड़ रहा है। समाज कल्याण विभाग की एडीओ ममता का कहना है कि पेंशनधारकों के खाते में पैसा भेजा जा रहा है। जिनके खाते में अभी तक पैसा नहीं पहुंचा है। उनमें जल्द ही पैसा भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें