- प्रयाग कुंभ से लेकर हरिद्वार में सड़कों पर चित्र न बनाने की रखी थी मांग
हरिद्वार। स्वामी यतींद्रानंद ने हरिद्वार में सड़कों, हाईवे और फुटपाथ पर देवी-देवताओं व संतों की वॉल पेंटिंग बनाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। वीडियो जारी कर उन्होंने इसे सनातन धर्म और साधु-संतों का अपमान बताया। उनका कहना है कि इन चित्रों पर लोग थूकते हैं और गंदगी फैलाते हैं, जिससे धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहुंचती है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से ऐसी पेंटिंग तत्काल बंद कराने की मांग की। स्वामी यतींद्रानंद के अनुसार, प्रयाग और हरिद्वार दोनों कुंभ में भी उन्होंने यह मुद्दा उठाया था, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने सुझाव दिया कि कुंभ की सुंदरता बढ़ाने के लिए दीवारों और ऊपरी हिस्सों पर चित्रकारी की जाए, न कि पैरों के नीचे आने वाली जगहों पर। इस मुद्दे पर संत समाज में भी चर्चा तेज हो गई है।