सिडकुल। जनता दरबार में दी गई शिकायत अब रोशनाबाद स्थित श्रम कार्यालय में पहुंची, जहां पीड़ित को सुनवाई के लिए बुलाया गया। पीड़ित सत्यमूर्ति ने शिकायती पत्र में बताया कि वह गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय स्थित फार्मेसी में कार्यरत है। विगत कई महीनों से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इसके चलते घर की आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। इस दौरान श्रम आयुक्त प्रशांत कुमार ने संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया है। लंबित वेतन भुगतान को लेकर 10 फरवरी को सुनवाई की तिथि तय की गई है।