फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर में बीमार, अस्पतालों में मरीजों की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम बदलने से हर परिवार में कोई न कोई बीमार है। किसी को सर्दी-जुकाम तो कोई बुखार और उल्टी दस्त से पस्त पड़ा है। कोरोना और डेंगू-मलेरिया का खतरा अलग से मंडरा रहा है। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सेवाएं भगवान भरोसे हैं। देहात क्षेत्र में कहीं डाक्टर तो कहीं दवाएं और जांच सुविधाएं नहीं हैं। ऐसे में मरीजों को निजी अस्पतालों में निर्भर रहना पड़ रहा है। ओपीडी में मरीजों की भरमार लगी है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुखार, खांसी-जुकाम और डायरिया पीड़ितों की भीड़ उमड़ रही है। रोजाना करीब 200 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। डॉ. गौरव वत्स ने बताया कि भर्ती करने की स्थिति में मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
ओपीडी तीन तीन डॉक्टर मरीज देखते हैं। मौसमी बदलाव से अधिकतर लोग वायरल की चपेट में हैं। कोरोना की आशंका होने पर आरटीपीसीआर टेस्ट भी किए जा रहे हैं। अस्पताल अधीक्षक सुबोध जोशी ने बताया कि कांवड़ मेले के बाद अचानक मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीज रश्मि ने बताया कि वह बुखार से पीड़ित है। डाक्टर को दिखाने के बाद दवा ली है। प्रवीण कुमार आंखों की परेशानी लेकर अस्पताल पहुंचे। उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मुस्तफाबाद पदार्था स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को मात्र 10 मरीजों का इलाज हुआ। सभी मरीज खांसी, सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित थे। मेडिकल आफिसर दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मरीजों को दवाइयां दी गई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के ज्यादातर मरीज निजी अस्पतालों पर निर्भर हैं। स्थानीय निवासी नसीम अंसारी और सुहेल अंसारी ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला चिकित्सक नहीं है। गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के लिए लंबी दूरी तय कर हरिद्वार जाना पड़ता है। दिलशाद और राजकुमार ने बताया कि अस्पताल में कभी दवा तो कभी डाक्टर नहीं होता है। मजबूूरी में मरीजों को निजी अस्पतालों में निर्भर रहना पड़ता है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सा सेवाएं भी भगवान भरोसे हैं। शुक्रवार को 16 मरीज अस्पताल पहुंचे। जबकि वायरल पीड़ित अधिकतर लोग हरिद्वार जिला अस्पताल या फिर निजी अस्पताल जाने को मजबूर हैं। अस्पताल के डाक्टर शुक्रवार को ही कांवड़ ड्यूटी से लौटे हैं। जिससे ग्रामीणों को डाक्टर के बैठने की जानकारी नहीं है। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी किशन सिंह चौहान ने बताया कि मौसमी बदलाव से वायरल फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें