फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर भाजपाई सरकारों को अस्थिर कर रहा केंद्र

Mon, 21 Mar 2016 11:45 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
भाजपा को आड़े हाथों लिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। कांग्रेस के नौ विधायकों के बागी से होने से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवमूर्ति चौक पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार ने कहा कि भाजपा गैर भाजपाई सरकारों को अस्थिर करने में लगी है।  उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए कांग्रेसी सड़कों से सदन तक कुर्बानी देने को तैयार हैं। पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि हरीश रावत सरकार के सहयोगियों ने सांप्रदायिक शक्तियों के साथ हाथ मिलाया है। मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा का दोहरा चरित्र जनता देख रही है आने वाले 2017 के चुनाव में जनता उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी। इस अवसर पर सचिन बैनीवाल, अशोक गुप्ता, भुवनेश, विजय, धर्मपाल ठेकेदार, अनुज  सिंह, शुभम भाटी, शुभम मैंदोला, कमल ब्रजवासी, संजीव नैयर, राजेंद्र चुटैला, जितेंद्र तश्वर, रामकिशन कोरी, अनिल, अंकित चौहान, वरुण बालियान, राहुल बेरी, नीरज बागड़ी, किशोर, दीपक राजपूत आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें