लालढांग। लाला ओम प्रकाश ज्ञानदीप कन्या इंटर काॅलेज में शुक्रवार को विद्यालय स्तर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें 71 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रथम नितिन पोखरियाल, द्वितीय सचिन सिंह नेगी, तृतीय अंशुल रावत रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य मोहन चंद्र हतेली की ओर से विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इसी दौरान हिंदी दिवस पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में नितिन पोखरियाल प्रथम, रवीना बेलवाल द्वितीय व नम्रता तृतीय, कनिष्ठ वर्ग में सृष्टि रावत प्रथम, खुशी बमराडा द्वितीय व तृतीय स्थान कशिश ने प्राप्त किया। इन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जितेंद्र कुमार, सुभाष सैनी, जगदीश प्रसाद कोटनाला, अभिषेक, अजय सिंह, संजू गुसाई, अमिता आदि मौजूद रहे। संवाद