गांव शिवगढ़ में रामलीला के दौरान हुड़दंग मचाना नौ युवकों को भारी पड़ गया। पुलिस ने सभी युवकों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। इसके बाद आरोपियों को एसडीएम हरिद्वार की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि रविवार की रात गांव शिवगढ़ में रामलीला के दौरान कुछ युवकों के हुड़दंग मचाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवकों को समझाने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों और रामलीला में मौजूद लोगों के समझाने के बावजूद युवक नहीं माने और हुड़दंग करते रहे। इसके बाद मुकुल, जतिन, अमरीश, विशाल, शुभम, आकाश, विनीत, मनीष और अभिषेक को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया गया। संवाद