फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नौ साल के बच्चे के सिर पर ईंट से हमला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र बढ़ेड़ी राजपूतान गांव में मदरसे से पढ़कर घर लौट रहे नौ वर्षीय बच्चे के सिर पर ईंट से हमला करने का मामला सामने आया है। बच्चे की मां ने गांव के ही तीन लोगों पर बेटे के साथ मारपीट करने, घर में घुसकर गालीगलौज और उसके साथ धक्का-मुक्की व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने तहरीर देकर ने बताया कि बीते सोमवार की शाम करीब चार बजे उसका नौ वर्षीय पुत्र मदरसे से पढ़कर घर लौट रहा था। रास्ते में तसलीम उर्फ लिल्ला ने बच्चे के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। बच्चे ने विरोध किया तो तसलीम ने पास में पड़ी ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दी। सिर में चोट लगने से बच्चा घायल होकर बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। महिला ने तसलीम से बेटे को मारने का कारण पूछा तो उसके भाई वरीस और फुरकान भी पहुंच गए। तीनों गालीगलौज करते हुए उसके पीछे-पीछे जबरन घर में घुस आए और धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया गया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह महिला को छुड़ाया। घायल बच्चे को जिला अस्पताल हरिद्वार ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसके सिर में पांच टांके लगाए गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे दून अस्पताल देहरादून रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी सीओ संजय चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें