बहादराबाद। पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत नौ ढोंगियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि शनिवार को टीम बहादराबाद क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच आसपास के इलाकों में कुछ लोग साधु के भेष में दिखाई दिए। सभी तंत्र-मंत्र, जादू-टोना आदि दिखाकर श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे थे। ऐसे में आसपास भीड़भाड़ जमा हो रही थी। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। आरोपी संजय निवासी वृन्दावन, पूरण निवासी शनि मंदिर बहादराबाद, अशोक सिंह निवासी रुद्रप्रयाग, सोनू निवासी सहारनपुर, राम सिंह निवासी साईं मंदिर ज्वालापुर, संगम गिरी निवासी बस्ती उत्तर प्रदेश, ऋषिराज निवासी मध्य प्रदेश, कमल निवासी मेरठ और रमेश खड़का निवासी ज्वालापुर का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।