फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएम कर्मियों का क्रमिक अनशन शुरू

Sun, 21 Aug 2016 11:56 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
अनशन पर बैठे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। एनएचएम के संविदा कर्मियों के 5 अगस्त से चल रहे कार्य बहिष्कार के बावजूद राज्य सरकार की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं करने पर अब आंदोलन क्रमिक अनशन में बदल दिया गया है। अनशन 24 घंटे जारी रहेगा। रविवार को एनएचएम के संविदा कर्मियों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संगठन की जनपद शाखा के जिलाध्यक्ष आशुतोष भट्ट ने बताया कि पहले दिन पहले चरण में सुबह आठ बजे से दो तक किंसुक, धनवीर, रविंद्र, प्रकाश, विजय दत्त एवं हरिओम ने किया। दोपहर दो बजे से शाम आठ बजे और रात्रि आठ बजे से सुबह आठ बजे तक संघ के अन्य सदस्यों का अनशन जारी रहेगा। प्रतिदिन तीन चरणों में क्रमिक अनशन होगा। उन्होंने चेेतावनी दी कि यदि क्रमिक अनशन के बावजूद मांगे नहीं मानी गई तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। इस मौके पर डा. शिवेंद्र, डा. संदीप, डा. सत्यप्रकाश, डा. पंकज, मनोज शर्मा, अंकित, सुमित सक्सेना, कुलदीप, वीडी चमोली, प्रदीप नौटियाल, प्रति, मनीषा, रीतू, रजनी, रेखा, भावना, कल्पना आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें