हरिद्वार। एक व्यक्ति ने अपने भांजे पर पत्नी का सिर फोड़ने का आरोप लगाया है। बहादराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेडली निवासी अजित कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसका भांजा उनके पड़ोस में ही किराये पर रहता है। उसने मारपीट की और उसकी पत्नी का सिर फोड़ दिया। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।