फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नेशनल चैंपियन संगीता राणा कनाडा कॉमनवेल्थ गेम के लिए चयनित

Sun, 02 Aug 2026 11:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिले की पावर लिफ्टर संगीता राणा को कनाडा में होने वाले पावर लिफ्टिंग इंडिया कॉमनवेल्थ गेम के लिए चयन हुआ है। संगीता ने हाल ही में नेशनल चैंपियनशिप में चार पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन का खिताब हासिल किया है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उन्हें आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। कॉमनवेल्थ गेम कनाडा के विनिपैग शहर में 17 से 27 सितंबर तक होंगे। संगीता को 16 सितंबर को कनाडा के लिए रवाना होना है। संघ के नियमों के अनुसार, उन्हें यात्रा और वीजा की धनराशि स्वयं वहन करनी होगी। राज्य सरकार से उन्हें इस संबंध में कोई विशेष सहयोग नहीं मिल रहा है। सरकार का कहना है कि यह खेल ओलंपिक में शामिल नहीं है इसलिए सरकारी आर्थिक मदद नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें