I
I
I
I- स्कूलों को दिए किताबों की डिमांड भेजने के निर्देशI
सरकारी स्कूलों की कक्षा एक और दो की पुस्तकों के नाम और पाठ्यक्रम परिवर्तित कर दिए गए हैं। इससे अब रिमझिम का नाम सारंगी और गणित का जादू की जगह आनंदमय गणित होगा। स्कूलों को भी नई किताबों की डिमांड भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं।
एनसीईआरटी नई दिल्ली की ओर से कक्षा एक और दो की हिंदी, गणित, अंग्रेजी विषय की पाठ्य-पुस्तकों के नाम व पाठ्यक्रम में परिवर्तन किया गया है। सरकार की ओर से कक्षा एक रिमझिम किताब का नाम सारंगी रखा गया है। गणित का जादू किताब का नाम भी आनंदमय गणित कर दिया गया है। इसी तरह से कक्षा दो किताबों के नाम भी बदले गए हैं। पाठ्यक्रम को भी रोचक बनाया गया है। जिससे बच्चे सरलता से पढ़ाई कर सकें।
नए सत्र 2024-25 के लिए सरकारी स्कूलों से निशुल्क दी जाने वाली किताबों के लिए शासन की ओर से डिमांड कर ली गई है। शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट की ओर से मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से किताबों की डिमांड भेजने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि स्कूलों को सत्र शुरू होने से पहले किताबें मिल सकें।