फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम ने कांवड़ियों को बांटे फल और दूध

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ मेले में धर्म के साथ-साथ सांप्रदायिक सौहार्द की गंगा भी खूब बह रही है। चाहे एसपीओ के रूप में पुलिस प्रशासन का सहयोग करना हो या फिर लंगर लगाकर शिवभक्तों की सेवा हो। हरिद्वार का मुस्लिम समुदाय कांवड़ मेले में सक्रिय और सकारात्मक भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन

ज्वालापुर सब्जी मंडी के आढ़ती मुर्शद ख्वाजा के परिवार ने जटवाड़ा पुल पर शिविर लगाकर शिवभक्तों को दूध और फल बांटे। मुर्शद ख्वाजा का कहना है कि कांवड़ मेले में आने वाले सभी शिवभक्त मेहमान हैं। भारतीय संस्कृति अतिथि देवो भव का संदेश देती है। हमारे इस्लाम धर्म में भी मेहमानों का दिल से इस्तकबाल करने का पैगाम दिया गया है। इसलिए हमारा फर्ज बनता है कि मेहमानों का दिल खोलकर स्वागत करें। इस दौरान आढ़ती पवन शर्मा, उमेर ख्वाजा, विनय त्यागी, अदीब ख्वाजा, सपना वर्मा, कार्तिक, योगेश अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें