फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पालिका अध्यक्ष ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण

Wed, 13 May 2026 06:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल। शिवालिक नगर मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण व रानीपुर रोह नदी पर पुल निर्माण कार्य का पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कार्यदायी संस्था व यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष राजीव शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान राजीव शर्मा ने कहा कि शिवालिक नगर मुख्य मार्ग पर लगातार बढ़ते यातायात दबाव के कारण क्षेत्रवासियों को लंबे समय से जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या के स्थायी समाधान के लिए उन्होंने प्रस्ताव रखा था। जिसे मुख्यमंत्री की ओर से स्वीकृति प्रदान की गई। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता दीपक कुमार, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, यातायात पुलिस अधिकारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें