फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पालिका अध्यक्ष ने किया सड़कों का लोकार्पण

Mon, 13 Apr 2026 07:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र के नवोदय नगर में सड़कों का विधिवत लोकार्पण पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया । इस दौरान क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों ने विकास कार्यों के लिए अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद का मुख्य उद्देश्य नगर के प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। सड़क, पानी, सफाई एवं क्षेत्र में लाइट जैसी आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। शिवालिक नगर को एक सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं विकसित नगर बनाने के लिए नगर पालिका निरंतर कार्य कर रही है। इस मौके पर सभासद दीपक नौटियाल,सुरेंद्र शर्मा, अजीत सिंह, अनुपम दीक्षित, संदीप नेगी, रंजना डोंडियाल मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें