फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गुरुकुल में एमफार्मा फार्मास्युटिकल केमेस्ट्री कोर्स शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के भेषज विज्ञान विभाग में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया से एमफार्मा फार्मास्युटिकल केमेस्ट्री की मान्यता मिली है। विश्वविद्यालय में इस वर्ष से एमफार्मा फार्मास्युटिकल केमेस्ट्री कोर्स शुरू किया गया है। काउंसिल से 15 सीटों की मान्यता प्राप्त हुई है, जिस पर प्रवेश प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है। कोर्स शुरू होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमदेव शतांसु ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे विश्वविद्यालय की एक बड़ी उपलब्धि बताया। इस कुलसचिव डाॅ. सुनील कुमार ने विश्वविद्यालय प्रशासन को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. विपिन कुमार, फार्मास्युटिकल केमिस्ट्री के ब्रांच इंचार्ज डॉ. कपिल कुमार गोयल, डॉ.. अश्वनी कुमार, डॉ. प्रिंस प्रशांत शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें