फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में लगी आग, बाल बाल बचे

Sun, 22 Nov 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
धनौरी। सुबह एक चलती कार में आग लगने से कार सवार  तीन लोग बाल-बाल बच गए।  धनौरी कलियर मार्ग पर रविवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे ज्वालापुर निवासी सुनील अपने दो परिचितों के साथ रुड़की की ओर जा रहे थे। धनौरी कलियर मार्ग पर पहुंचते ही उनकी कार से आग की लपटें उठने लग गई। आग को देखकर कार चला रहे सुनील ने तुरंत कार सड़क किनारे रोक दी ओर वे सब तुरंत कार से बाहर निकल आए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटनास्थल पर एकत्र हुए राहगीरों एवं ग्रामीणों ने आग बुझानी चाही लेकिन कार काफी हद तक जल गई। जैसे तैसे आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें