फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अस्पताल के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में अपने पिता के आंखों का ऑपरेशन कराने आए एक युवक की अस्पताल के बाहर से मोटरसाइल चोरी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर वाहन चोर की तलाश शुरू कर दी है। नीटू पुत्र जगराम निवासी तेलीवाला धनौरी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि एक सप्ताह पहले वह अपने पिता की आंखों का ऑपरेशन कराने मोटरसाइकिल से बहादराबाद के एक अस्पताल में आया था। बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी की थी। जब बाहर आया तो बाइक गायब मिली। सभी जगहों पर तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चल पाया। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि जल्द वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें