हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी एक शिक्षक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर वाहन चोर की तलाश शुरू कर दी है। प्रिंस चौहान निवासी शिवालिक नगर रानीपुर ने पुलिस को बताया कि वह शिक्षक हैं। आने जाने के लिए पिछले साल बाइक खरीदी थी। सोमवार रात घर के बाहर बाइक खड़ी कर दी थी। जहां से किसी ने चोरी कर लिया। पास में लगे सीसीटीवी कैमरें एक शख्स बाइक ले जाते हुए दिखाई दिया। कार्यवाहक कोतवाल नितिन चौहान ने बताया कि जल्द ही अभियुक्त को गिरफ्तार लिया जाएगा।