फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मंदिर में दानपात्र का ताला तोड़कर रकम चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। बादशाहपुर में हरिद्वार-लक्सर मार्ग के किनारे स्थित शिव मंदिर में सोमवार की रात चोरों ने दरवाजे व दानपात्र का ताला तोड़ कर नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर के पुजारी परमानंद का कहना है कि वह मंदिर परिसर में एक कमरे में रहते हैं। सुबह वह मंदिर में पूजा करने के लिए गए। मंदिर के दरवाजे व दानपात्र का ताले टूटे हुए थे। दानपात्र से रुपये गायब थे। मंदिर में घुसने पर चोरों ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए हैं। एसओ मनोज नौटियाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें