पीएम मोदी के भाई पहुंचे हरिद्वार
- फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी ने अपने मित्र सुरजीत सिंह के साथ शनिवार शाम हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा पूजा की और देश की सुख समृद्धि की कामना की। पंकज मोदी निजी यात्रा पर हरिद्वार आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक और अन्य विषयों पर वार्ता करने से दूरी बनाए रखी। हरिद्वार पहुंचने पर भाजपा नेता उज्ज्वल पंडित, संजय मल्होत्रा, संजना शर्मा, सैंकी शर्मा, प्रदीप झा, शैलेश मोहन, आशीष गौतम आदि ने उनका स्वागत किया। पंकज मोदी से मिलने के लिए काफी संख्या में यात्रियों की भीड़ भी जमा हुई।