हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कवि अमित कुमार गुप्ता मीत के प्रथम काव्य संकलन मीत के अनोखे रंग का विमोचन किया। यह कार्यक्रम विद्या विहार एकेडमी, ज्वालापुर के सभागार में आयोजित हुआ। आदेश चौहान ने कहा कि सार्थक साहित्यिक सृजन के लिए धैर्य, समर्पण और अनुभव आवश्यक है। उन्होंने पुस्तक से एक काव्य रचना का पाठ भी किया। साहित्यकार अरुण कुमार पाठक ने कविता को सरल और सहज होने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजयेंद्र पालीवाल ने की। अरुण कुमार पाठक और कंचन प्रभा गौतम ने इसका संचालन किया। मा.सि.रि.