फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पेयजल योजना का विधायक ने किया शुभारंभ

Tue, 03 Nov 2026 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- विधायक आदेश चौहान ने किया पेयजल योजना का विधिवत शुभारंभ
विज्ञापन

हरिद्वार। रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टीरा टोंगिया में विधायक आदेश चौहान ने 78.40 लाख रुपये की पेयजल योजना के कार्य का शुभारंभ किया। योजना से टीरा टोंगिया सहित तीन गांवों की करीब तीन हजार आबादी को पेयजल संकट से राहत मिलेगी। इससे पहले क्षेत्र में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से पेयजल लाइन बिछाने और ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था, लेकिन पुराने नलकूप की क्षमता कम होने के कारण गर्मियों में पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो पा रही थी। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। गर्मियों में ग्रामीणों को पेयजल संकट से न जूझना पड़े, इसी उद्देश्य से योजना स्वीकृत कर कार्य शुरू कराया गया है। जिला पंचायत सदस्य बिमलेश देवी ने कहा कि पुराने नलकूप से पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण ग्रामीण परेशान थे। नई योजना से उनकी पेयजल समस्या का समाधान होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य रवि कुमार, प्रदीप राठौर, रामपाल सिंह, नाथी सिंह, डॉ. कुलदीप चौहान, नरेश राठौर, जसप्रीत सिंह, सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें