फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सीवर लाइन का विधायक ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। भूतपतवाला में क्षेत्रीय विधायक मदन कौशिक ने सीवर लाइन का उद्घाटन किया। विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनता से जो वादे पूरे किए हैं, उन्हें पूरा करने का काम भी बीजेपी कर रही है। इसी कड़ी में भूपतवाला में सीवर की समस्या का समाधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करना हमारा लक्ष्य है। प्रदेश में धामी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है। हरिद्वार विश्व में पर्यटन और धार्मिक स्थल के रूप में विश्व में अलग पहचान बना रहा है। भाजपा नेता प्रकाश भाटी ने कहा कि लंबे समय से लोग सीवर लाइन बनाने की मांग कर रहे थे। लोगों की इस मांग को पूरा करने का काम बीजेपी की सरकार में हुआ है। इस दौरान तरुण नैय्यर,अनिल मिश्रा, अनिरुद्ध भाटी, सुनीता शर्मा, अनिल वशिष्ठ, शरद यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें