फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: लापता युवक की गुमशुदगी अपहरण में बदली

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र से लापता युवक का सुराग न मिलने पर अब पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण की धाराओं में तरमीम कर लिया है। श्याम सिंह निवासी विकास कॉलोनी जगजीतपुर ने गुमशुदगी दर्ज कराते हुए बताया था कि उनका पुत्र विवेक सिंह उर्फ हैप्पी (39) 16 जनवरी को कहीं चला गया था, लेकिन इसके बाद से वह वापस लौटकर नहीं आया। रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया है। इस संबंध में 20 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अब तक कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण में बदल दिया है। एसएसआई सतेंद्र भंडारी ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें