हरिद्वार। हरकी पैड़ी से लापता हुई एक 19 वर्षीय योग छात्रा के मामले में पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण में बदलकर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर रितेश शाह ने बताया कि हिसार हरियाणा निवासी एक युवती बीए योग साइंस प्रथम वर्ष की छात्रा थी। परिजनों ने शिकायत दी थी कि 14 सितंबर छात्रा अपनी सहेली के साथ हरकी पैड़ी घूमने आई थी। कुछ समय बाद वह अपनी सहेली को बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं मिला। 16 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की गई। अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर लिया है।