फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: लापता बुजुर्ग की गुमशुदगी अपहरण में तरमीम की

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र से लापता बुजुर्ग का कोई सुराग नहीं मिल पाया। अब पुलिस ने गुमशुदगी को अपहरण की धाराओं में तरमीम कर जांच शुरू कर दी है। 15 अगस्त को अमरजीत सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम दाबकी कलां थाना लक्सर ने शिकायत दी थी कि उसके पिता अमर सिंह (72) फरवरी माह में अपनी बहन के यहां कड़च्छ मोहल्ला ज्वालापुर गए थे। यहां से वह लापता हो गए थे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी थी, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि गुमशुदगी को अपहरण में बदलकर खोजबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें