भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के शिवालिक नगर कार्यालय पर शहीद दिवस मानते हुए वीर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के देश की आजादी में अद्वितीय योगदान को याद किया गया। जिला मंत्री आरसी धीमान ने कहा कि भारत को आजादी दिलाने में अनगिनत क्रांतिकारियों का नाम याद किया जाता है, लेकिन जब भी देशप्रेम की बात की जाती है, उन क्रांतिकारियों में सबसे पहले 23 मार्च 1931 को शहीद हुए भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का नाम सबसे पहले जहन में आता है। आज का दिन इन तीन क्रांतिकारियों को शहीद दिवस के रूप में समर्पित किया जाता है। इस अवसर पर आशीष, जीडी बलोदी, आरती जखमोला, महेंद्र जखमोला, अशोक चौधरी आदि मौजूद थे।