बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीते मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बजे उनकी बेटी बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई। परिवार के लोगों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। एसएचओ विजय सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। नाबालिग लड़की की तलाश के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है और आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। संवाद