फोटो समाचार
हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन की ओर से ग्राम टिहरा टोंगिया में स्वच्च्छता अभियान चलाया गया है। जिसमें ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। साफ-सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। राजाजी के अधिकारियों की ओर से लोगों को स्वच्छ रहने के प्रति जागरूक किया गया। वन क्षेत्र प्रभारी सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जिस जगह स्वच्छता होती है, उसमें ईश्वर भी वास करते हैं। इस मौके पर वन दारोगा सूरत सिंह, धर्मपाल सिंह, आशीष सिंह रावत, राजेश सिंह, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद