अमर उजाला के भविष्य ज्योति कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को आज दि विजडम ग्लोबल स्कूल हरिद्वार में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, उपजिलाधिकारी सदर पूरण सिंह राणा, पुलिस अधीक्षक क्राइम रेखा यादव और मुख्य नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती मेधावियों को मेडल पहनाकर सम्मानित करेंगे।
बता दें कि अमर उजाला ने हाईस्कूल में 80 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में शामिल किया है। सीबीएसई, आईसीएसई और उत्तराखंड बोर्ड के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने इस सम्मान समारोह में अपना पंजीकरण कराया है। जिन मेधावियों का पंजीकरण नहीं हुआ है वह भी आज प्रात: 9 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकेंगे। पंजीकृत छात्र-छात्राओं को अतिथियाें के द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। छात्र-छात्राओं को जिला प्रशासन के अनुभवी और युवा अधिकारियों की प्रेरक बातें भी सुनने का अवसर मिलेगा।
हरिद्वार के दि विजडम ग्लोबल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में योग्य और अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी मौजूद होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोबाइल नंबर 9027588600 या 9045543831 पर वाट्सएप के जरिए अपने अंक प्रमाण पत्र भेजने हैं, जिसके आधार पर उनका रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में हमारे सहयोगी
भविष्य ज्योति कार्यक्रम में हमारे सहयोगी के रूप में जर्स कंट्री के अलावा मोशन इंस्टीट्यूट, कैरियर प्वाइंट इंस्टीट्यूट, रेडियो मस्ती, सतनाम टीवीएस, रामानंद इंस्टीट्यूट आफ फार्मेसी, अलकुश इंडस्ट्री, उदेश्वर पब्लिक स्कूल, होली गंगेज पब्लिक स्कूल, दि विजडम ग्लोबल स्कूल और संपूरन डेंटल क्लीनिक मौजूद होंगे।