लालढांग। लालढांग-चिल्लर खाल मोटर मार्ग निर्माण के लिए कंडी रोड संघर्ष समिति के अध्यक्ष आरएस मनराल व लालढांग चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण समिति के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में पहुंचकर प्रमुख वन संरक्षक आरके मिश्रा को ज्ञापन दिया। बताया कि 20 नवंबर 2008 को तत्कालीन सरकार की ओर से वर्णित मोटर मार्ग के सफल सुदृढ़ीकरण के लिए शासनादेश जारी कार्य आरंभ किया जा चुका था, लेकिन, अब तक मार्ग का निर्माण शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने मार्ग निर्माण की मांग की है। इस मौके पर मदन सिंह, देवेंद्र सिंह रावत, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद