विश्व रक्तदाता दिवस पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज रोशनाबाद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया। साथ ही संकल्प लिया कि वह नियमित रूप से रक्तदान कर जीवन की रक्षा में अपना सहयोग देंगे। बुधवार को मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्या सुमनलता पाठक, ट्यूटर गीता विश्वकर्मा के नेतृत्व में सभी नर्सिंग काॅलेज के छात्र, छात्राओं का रजिस्ट्रेशन कराया गया। छात्रों को शपथ दिलाने के साथ ही उनका एच बी और ब्लड ग्रुप कराया गया। पल्लवी, रितिका, अमित, करण,कपिल, अक्षय, राजेन्द्र, बचन सिंह, अजय, सुनील, विकास, अंकित ने रक्तदान किया। रक्त केंद्र प्रभारी डॉ़ रविंद्र चौहान ने कहा कि भारत में रक्तदान करने की ज्यादा जरूरत है। टीम में महावीर चौहान, हरीश सेमवाल, दिनेश लखेड़ा, मनोज चमोली, नवीन बिनजोला, वर्णिक चौधरी, रैना नैय्यर, डॉ. ऋषभ, डॉ श्रष्टि वर्मा, सुभाष गौतम आदि शामिल रहे। संवाद