हरिद्वार। भेल स्थित हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन कार्यालय में मंगलवार को बैठक हुई। कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा के साथ-साथ नए सदस्यों को यूनियन से जोड़ा गया। अध्यक्षता यूनियन अध्यक्ष रामयश सिंह और संचालन महामंत्री विकास सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि यूनियन कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से काम कर रही है। छुट्टी या रविवार के दिन काम कराने पर ओवरटाइम भुगतान, इंसेंटिव में सुधार, उपनगरीय क्षेत्रों में मेंटिनेंस व्यवस्था को बेहतर करने व जल आपूर्ति की समस्या के समाधान जैसे मुद्दों को उठाया। समीउद्दीन, शिव पुंडीर, सुरेश चंद्र, विजय मलिक, दीपक, प्रवीण कुमार, अनिल शर्मा, सलीम, अनिल सहित कई कर्मचारियों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान रवि कश्यप, सुभाष पुरोहित, संदीप सिंघानिया, राकेश मालवीय, अरविंद मावी, सुमित गर्ग, सुनील कुमार, नवीन गिरी आदि मौजूद रहे।