फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कंपनी जाने के लिए घर से निकला व्यक्ति लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद से एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। अमित पाल (28) निवासी ग्राम रौसर कोठी, पोस्ट कोठी, जिला शाहजहांपुर यूपी हाल रावली महदूद 19 अक्तूबर की सुबह करीब 6:30 बजे कंपनी जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। पत्नी नीशू ने बताया कि उन्होंने काफी तलाश की। इसके बाद अमित की कंपनी एएलएफ इंजीनियरिंग कंपनी, हरिद्वार में जाकर भी जानकारी ली, लेकिन वहां पता चला कि वह ड्यूटी पर नहीं आए थे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें