फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: पेंटागमन मॉल के रेस्टोरेंट में मारपीट कर पिस्तौल तानी, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में पेंटागन मॉल के अंदर बने रेस्टोरेंट के बार में आए कुछ युवकों ने डीजे पर गाना बजाने को लेकर गाली-गलौज करते हुए हंगामा कर दिया। बाउंसर के रोकने पर मारपीट कर पिस्तौल तान दी और हत्या की धमकी दी। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तीन नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तनुज कुमार पुत्र कमल सिंह निवासी बिजनौर हाल रावली महदूद चौहान मार्केट सिडकुल ने शिकायत दी। बताया कि वह पेंटागन मॉल स्थित द स्टेस हाउस बार रेस्टोरेंट में बाउंसर है। 31 अगस्त की रात सात युवक बार में आए। खाने के बाद सभी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। कर्मचारियों ने युवकों को शांत रहने के लिए कहा।

आरोप है कि 4-5 युवकों ने फिर डीजे पर जाकर डीजे संचालक को गालियां देनी शुरू कर दी। हंगामा कर माहौल खराब कर दिया। समझाने पर भी न मानने पर उनसे 72,652 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा। एक युवक ने पिस्तौल निकालकर बाउंसर को जान से मारने की धमकी दी। मारपीट करते हुए भाग निकले। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि आरोपी सौरभ गुर्जर, शुभम गुर्जर, राहुल गुर्जर व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें