फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। अज्ञात वाहन की चपेट ने आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 11:02 बजे सूचना मिली कि विष्णु घाट के पास एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो मृतक के शरीर पर किसी भारी वाहन से कुचले जाने के निशान मिले। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि मृतक काफी समय से घाट पर ही रहता था और शराब का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि रात के समय किसी अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें