फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: किशोरी का अपहरण कर यौन शोषण का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का अपहरण कर यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। बीते माह बहादराबाद निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया था कि बंटी निवासी लक्सर उनकी 17 वर्षीय पुत्री को बहलाकर अपहरण कर ले गया। इसके बाद उसका यौन शोषण किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसओ अंकुर शर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी। इस बीच रविवार की रात मुखबिर की सूचना पर आरोपी बंटी को सलेमपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। किशोरी को सकुशल ढूंढ़ लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें