हरिद्वार। मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर जगतगुरु स्वामी यतींद्रानंद गिरि ने कुंभ की तैयारियों के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य में चुनाव के साथ कुंभ भी होने जा रहा है, दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। लगभग 84 वर्ष बाद हरिद्वार अर्धकुंभ और उज्जैन के सिंहस्थ कुंभ में एक वर्ष का अंतर आया है। इससे सरकार को अर्धकुंभ पूरे उत्साह के साथ मनाने का अवसर मिला है। हालांकि, चुनाव का वर्ष होने के कारण सरकार को चुनाव में भी पूरी ताकत लगानी होगी। कुंभ की व्यवस्था को भव्य बनाने पर उन्होंने चर्चा की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें आश्वस्त किया कि हरिद्वार कुंभ को सफल बनाने के लिए विस्तृत योजना बनाई जा रही है। अखाड़ा परिषद और अखिल भारतीय संत समिति से भी सहयोग लिया जाएगा। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से भी वार्ता की जाएगी। देश के विशेष लोगों को भी निमंत्रण दिया जाएगा। मा.सि.रि.