महामंडलेश्वर करौली शंकर महादेव ने पद से दिया त्यागपत्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार कुंभ से पहले अखाड़ों की व्यवस्थाओं और आंतरिक कार्यप्रणाली को लेकर संतों के बीच असंतोष सामने आने लगा है। अखाड़ों में आपसी विवाद और व्यवस्थागत विसंगतियों के बीच अब संतों के फैसले भी चर्चा में हैं। महामंडलेश्वर करौली शंकर महादेव ने श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन निर्वाण में अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।
करौली शंकर महादेव ने अखाड़े में चल रहे आपसी विवाद और रचनात्मक गतिविधियों के अभाव से आहत होकर यह निर्णय लिया।