फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मगध साइबर गैंग का भंडाफोड़, पांच शातिर ठग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर क्राइम हॉटस्पॉट अभियान के तहत श्यामपुर पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए मगध साइबर गैंग के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग बैंकों के 35 एटीएम/डेबिट कार्ड, 14 बैंक पासबुक, 17 सिम कार्ड, 18 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और 37,500 रुपये की नकदी बरामद हुई है। जांच में बरामद डिजिटल और बैंकिंग सामग्री से 2.75 करोड़ रुपये से अधिक के संदिग्ध डिजिटल लेन-देन के सुराग मिले हैं। पुलिस ने पांचों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। घटना के खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने पांच हजार का इनाम देने की घोषणा की। बुधवार को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने मायापुर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर साइबर ठगी गैंग का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध के हॉटस्पॉट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस लगातार संदिग्धों और वाहनों की निगरानी कर रही है। इसी दौरान मंगलवार की देर रात श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा व चंडीघाट चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सजनपुर पीली में एक स्विफ्ट कार में साइबर ठगी से जुड़े कुछ लोगों के होने की सूचना मिली। पुलिस ने रसियाबड़ सिंगल लाइन प्वाइंट पर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ देर बाद चिड़ियापुर की ओर से आई सफेद रंग की कार को रोककर तलाशी ली। एक पिट्ठू बैग से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन, लैपटॉप और नकदी बरामद हुई। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ और डिजिटल सामग्री की प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी कृष्णा पांडे निवासी ग्राम घोसारामा, थाना गिरियक, जिला नालंदा, बिहार, निरंजन कुमार निवासी ग्राम देवधा थाना पकरीबरावां, जिला नवादा बिहार, सन्नी व चंदन पांडे निवासी दुर्गानगर, गोविंदगढ़ आश्रम के पास भूपतवाला हरिद्वार, चंद्रमणि कुमार निवासी ग्राम देवधा, थाना पकरीबरावां, जिला नवादा, बिहार को गिरफ्तार कर लिया गया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक और नैनीताल बैंक समेत कई बैंकों के 14 पासबुक मिले हैं। ऋषिकेश, हरिद्वार, कनखल, जगजीतपुर, देहरादून और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित बैंक खातों की जानकारी मिली है। विभिन्न बैंकों के 35 एटीएम/डेबिट कार्ड मिले। प्रेस वार्ता में एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें