फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक सहित दो पर लूट केस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में जबरन स्कूटी छीनने के मामले में फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक और रिकवरी एजेंटों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जबकि इससे पहले कार छीनने पर लूट का फाइनेंस कंपनी और रिकवरी एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, अब्दुल कादिर निवासी जमालपुर खुर्द रानीपुर ने अधिवक्ता अनुराग श्रीकुंज के जरिये कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पत्नी शाईस्ता ने वर्ष 2020 में टीवीएस की जूपिटर 71 हजार के फाइनेंस पर खरीदी थीं। लॉकडाउन में वर्ष 2021 में तीन किस्तें जमा नहीं हो पाई। आरोप है कि बीती आठ जुलाई को फाइनेंस कंपनी के एजेंटों ने गाली-गलौज करते हुए ज्वालापुर में आर्यनगर के पास से जबरन स्कूटी छीन ली। अपर सिविल जज अंजू की अदालत ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि शाखा प्रबंधक एचडीबी फाइनेंस सर्विसेज लिमिटेड द्वितीय तल सुपर कांपलेक्स रानीपुर मोड़ और अनिल खिलाफ लूट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें